Indore News : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर में दुष्कर्म जैसी घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं एक ऐसा ही मामला कनाडिया थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवक द्वारा एक नाबालिग बच्ची को शादी के नाम का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो बच्ची को चाकू मारकर घायल कर दिया पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली नाबालिग पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ प्रेम प्रसंग और शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। वहीं जब इसका विरोध किया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर कनाडिया पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म व चाकूबाजी, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”831486334″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews