Indore News : राहुल गांधी के बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले- कुछ लोगों को भारत की वैश्विक तरक्की से बेचैनी, कमलनाथ पर साधा निशाना

Indore News : राहुल गांधी के बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले- कुछ लोगों को भारत की वैश्विक तरक्की से बेचैनी, कमलनाथ पर साधा निशाना

Indore News : मप्र में इलेक्शन वार से पहले नेताओं में बयान वार हो रहा है, कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे पर बड़े हमले कर रहे है, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी द्वार एक बार फिर विदेश में भारत को बदनाम करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी तो कमलनाथ पर पलटवार करते हुए उन्हें नसीहत दी है।

सिंधिया बोले, कुछ लोग दूसरों की लकीर छोटी करने की सोचते हैं 

इंदौर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूरोप में राहुल गांधी द्वारा दिये गए बयान पर  कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कि कुछ ऐसे दल होते हैं जिन्हें जब भारत एक सितारे के रूप में विश्व पटल पर उभर रहा हो तो एक बेचैनी का अनुभव उनका होता है,  कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी विचारधारा और सोच अपनी लकीर लंबी खींचने की नहीं है लेकिन दूसरों की लकीर को छोटी करने की मानसिकता होती है।

G-20 के सफल आयोजन की तारीफ की, राहुल को लिया आड़े हाथ  

सिंधिया ने कहा कि जिस भारत ने सफलतापूर्वक ऐतिहासिक रूप से G-20 का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में किया हो, पूरे विश्व के नेताओं ने भारत दर्शन किया, भारत की आर्थिक शक्ति, आध्यात्मिक शक्ति, सांस्कृतिक शक्ति, मूल्यों की शक्ति, सिद्धांतों की शक्ति का अनुभव किया, राजघाट में जाकर महात्मा गांधी को विश्व के जी-20 के देशों के नेतृत्व ने विनम्रता पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की आज कुछ लोग विदेश में जाकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे है।

सिंधिया का दावा- छोटी मानसिकता के दलों को जनता तीसरी बार उखाड़ फेंकेगी 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जिस जी-20  में दिल्ली डिक्लरेशन  संभव हो पाई, जिस दिल्ली डिक्लरेशन में केवल भारत के समक्ष चुनौतियां नहीं ग्लोबल साउथ के समक्ष चुनौतियां नहीं लेकिन विश्व के सामने चुनौतियों को उल्लेख पूरे विश्व के नेताओं ने किया जिस G-20 में भारत से खाड़ी देशों से यूरोप तक एक नया अधो संरचना व्यापार का चैनल की नीव रखने के ऐतिहासिक घोषणा की गई, उस सफलतापूर्वक आयोजित G-20 से जलन कुछ छोटी मानसिकता के दलों को हुई है और यह सोच और यह विचारधारा रखने और दोबारा विदेश में जाकर भारत माता की आलोचना करना, मैं मानता हूं कि आज देश की जनता पूर्ण रूप से ऐसे नकारात्मक शक्तियों को जान चुकी है, पहचान चुकी है और उनको आने वाले दिनों में पहली बार नहीं दूसरी बार नहीं लेकिन तीसरी बार भी सबक सिखाने के लिए पूर्ण रूप से आतुर है।

कमलनाथ के बयान पर दी  उन्हें नसीहत, BJP को उपदेश ना दें 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भाजपा के चुनाव दिली द्वारा संचालित किये जाने के सवाल पर पलटवार करते हुए  सिंधिया ने कहा है भारतीय जनता पार्टी ने सदैव सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीति के आधार पर जनता के दिल में घर बनाया, हमारी कैडर बेस पार्टी है हमारी पार्टी का चुनाव दूसरे दलों की तरह देश-विदेश से या दिल्ली से संचालित नहीं होता, भारतीय जनता पार्टी के चुनाव उस राज्य, उस विधानसभा, उस मंडल, उस गांव, उस पंचायत, उस वार्ड की जनता के दिलों से संचालित होती है, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस दल ने दिल्ली कमांड कल्चर को अपने दल में राष्ट्रीय व्यापक रूप से तैयार कर दशकों से संचालित किया है और जिस दल ने जब राज्य स्तर के नेतृत्व उभर रहे थे उनको कुचलने के लिए सेंट्रलाइज कमान स्ट्रक्चर पूर्ण रूप से धारण किया वह दल आज भारतीय जनता पार्टी जैसे दिलों की जीतने वाले दल को उपदेश दे रहे हैं?

[dgv_vimeo_video id=”863207658″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews