Indore News : अक्टूबर में हुई लूट का जनवरी में हुआ खुलासा, लूट में रंजिश शामिल

Indore News : अक्टूबर में हुई लूट का जनवरी में हुआ खुलासा, लूट में रंजिश शामिल

इंदौर,आकाश धौलपुरे। इंदौर से सटे देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के मंदिपुर में अक्टूबर माह में हुई लूट का पर्दाफाश जनवरी में पुलिस ने किया है। इंदौर से कुछ ही किलोमीटर दूर देपालपुर के मंदिपुर में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले पकड़े गए 3 आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के लाखो रुपय के आभूषण सहित 80 हजार नगद बरामद किये है।

यह भी पढ़े… सैम्पलिंग के लिए रोका तो भड़के तहसीलदार, महिला स्वास्थ्यकर्मी को दिया धक्का, मामला दर्ज 

दरअसल, इंदौर की देपालपुर पुलिस ने देपालपुर की मंदिपुर में हुई लूट का खुलासा कर बताया कि फरियादी मोहम्मद बिलाल पिता मोहम्मद अबरार निवासी मंदिपुर अक्टूबर माह में मोटरसाईकिल से अपने घर जा रहा था, तभी मुंदीपुर देपालपुर मार्ग पर 3 अज्ञात बदमाशो द्वारा रास्ते मे कांटे की बागड लगाकर उसे रोक कर मारपीट कर जेब से नगदी 40 हजार रुपये व मोबाईल फोन लूट लिया। इसके बाद लुटेरो ने जबरदस्ती चाकू की नोक पर उसे उसके घर ले गए जहां ताला खुलवाकर वो घर मे घुस गए।

यह भी पढ़े… बालाघाट : लामता में ईट से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, दो मजदूर युवती की मौत

इसके बाद घर मे घुसकर लुटेरो ने अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और एक लाख नगद लूट लिए और भाग खड़े हुए। इधर, पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र का इस्तेमाल कर देपालपुर के मंदीपुर से तीन आरोपी मोबत, तौसीफ व मगन को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला आपसी रंजिश के चलते बदला लेने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया है। पकड़े गए तीनो आरोपियों से लूटे गए सोने चांदी के आभूषण व 80 हजार रूपए नगदी सहित लगभग 4 लाख रुपए का माल बरामद किया है। देपालपुर ग्रामीण एसपी भागवत सिंह वीरदे ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तकनीक के साथ ही मुखबिर तंत्र का भी इस्तेमाल किया जिसके बाद ही लूट का खुलासा हुआ है। वही पुलिस अब आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

[dgv_vimeo_video id=”661972069″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews