Hindi News

इंदौर पुलिस की कार्रवाई, नकली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
मामला लसूड़िया थाना का क्षेत्र है। जब 20 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवास नाका क्षेत्र में एक व्यक्ति नकली नोटों को चलाने की फिराक में है।
इंदौर पुलिस की कार्रवाई, नकली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला हमेशा ही मीडिया में चर्चा का बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती जैसी घटनाएं लोगों के मन में भय पैदा करती है। आम जनता बाजार या फिर भीड़भाड़ इलाके में खुद को सेफ महसूस नहीं करते। यह पुलिस के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसे रोकने के लिए लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आते हैं। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है।

यहां पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लसूड़िया का मामला

दरअसल, मामला लसूड़िया थाना का क्षेत्र है। जब 20 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवास नाका क्षेत्र में एक व्यक्ति नकली नोटों को चलाने की फिराक में है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट जब्त किए गए थे।

नकली नोट बरामद

वहीं, पूछताछ के दौरान उसने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि गिरोह का एक अन्य सदस्य राजस्थान का रहने वाला है, जो कि वर्तमान में नसरुल्लागंज में रह रहा है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी के पास से नकली नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटर, कागज और अन्य उपकरण जब्त किए है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में नकली नोट भी बरामद हुए हैं।

एसीपी ने दी ये जानकारी

एसीपी आदित्य पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली है। पूरे मामले में थाना प्रभारी तारेश सोनी और उनकी टीम का सराहनीय कार्य रहा है।

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews