Indore: अपने मनोरंजन के लिए बेजुबानों को प्रताड़ित कर रहे थे युवक, दर्ज हुई FIR

Indore: अपने मनोरंजन के लिए बेजुबानों को प्रताड़ित कर रहे थे युवक, दर्ज हुई FIR

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कुछ बेसहारा और बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इन बेजुबानों के साथ ये क्रूरता लंबे समय से की जा रही थी। शहर के जावरा कंपाउंड में स्थित एक डेयरी के दो कर्मचारी बेजुबान कुत्तों को प्रताड़ित कर रहे थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

अपने मजे के लिए डेयरी के कर्मचारी सीरिंज के जरिए कुत्तों के गुप्तांग पर पेट्रोल छिड़क दिया करते थे। जिससे ये बेजुबान तड़पते रहते थे और उन्हें देखकर इन्हें मजा आता था। मामले की सूचना जब पीपुल फॉर एनिमल्स को लगी तो इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने संयोगितागंज पुलिस थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया। हालांकि, अभी इन अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Must Read- कलाकार ने बनाई लता मंगेशकर की अनोखी पेंटिंग, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

इस मामले में प्रियांशु जैन ने बताया कि यह अपराधी बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता कर उन्हें लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। यह कर्मचारी जिस डेयरी पर काम करते हैं वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बिल्कुल नजदीक है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीपुल फॉर एनिमल्स इंदौर इकाई अध्यक्ष प्रियांशु जैन का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बेजुबानों के साथ क्रूरता करने वाले यह लोग सभ्य समाज में रहने के लायक नहीं हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews