Hindi News

शादी का झांसा देकर युवक ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 3 साल तक किया दुष्कर्म

Written by:Amit Sengar
Published:
शादी का झांसा देकर युवक ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 3 साल तक किया दुष्कर्म

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ खुद को टीवी एक्टर बताने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से लगातार 3 वर्ष तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की उम्र 21 साल व हैदराबाद की रहने वाली बताई जा रही है, आरोपी युवक ने उसे इंदौर बुलाकर होटलों में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती से 3 साल में 25 लाख रुपए ऐंठने के आरोप भी युवक पर लगे है। शादी से इनकार करने के बाद युवती ने उसके खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़े… शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती, इंटरव्यू के माध्यम से होगा सिलेक्शन, जाने नियम और पात्रता

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ समय पहले हुई थी। आरोपी नीरज पांडे सतना का रहने वाला है और मुंबई में प्रोडक्शन हाउस में काम करता था। जहां पीड़िता उसके फोटो और पोर्टफोलियो देखकर उससे शादी का मन बना बैठी थी। वह पीड़िता को मुंबई जब भी बुलाता था। उसे फ्लैट खरीदने के लिए रुपए मांगता था। उसने पीड़िता से कई बार शादी करने के लिए जेवर मंगाए जो 5 लाख कीमत के बताए जा रहे है। वह भी आरोपी ने बेच दिए।

यह भी पढ़े… भूपेश बघेल पर गरजे शिवराज बोले,” ऐसा निकृष्ट व्यक्ति मैंने नहीं देखा”

आपको बता दें कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसे हैदराबाद से पहले मुंबई और फिर वहां से इंदौर बुला लिया। वह पीड़िता को झांसा देने के लिए इंदौर के जंजीर वाला चौराहा इलाके में एक प्रॉडक्शन हाउस में नौकरी लगने की बात कहने लगा। लेकिन पीड़िता शादी करना चाहती थी। इस कारण से वह भी इंदौर आ गई। कई दिनों तक इंदौर के होटलों में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। यहां भी जब नीरज ने शादी से इनकार किया तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में जाकर मामला दर्ज करा दिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews