Indore New: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कौन सी उपाधि ज्यादा आकर्षक, देखें वीडियो

ज्योतिरादित्य सिंधिया

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मोदी सरकार (Modi Government) में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) तीन दिवसीय मालवा निमाड़ दौरे पर है। जनआशीर्वाद यात्रा के पहले दिन जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर पहुंकर देवास और शाजापुर पहुंचे जहां उन्हें अपार जनसमर्थन और लोगो का आशीर्वाद मिला। इस बात से अभिभूत सिंधिया ने इंदौर में बुधवार को मीडिया से बातचीत कर कहा कि उन्हें राजनीतिज्ञ कम और जनसेवक ज्यादा की उपाधि आकर्षित करती है।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों के लिए खुशखबरी, 30 अगस्त तक आवेदन कर उठा सकते है लाभ

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनता का आशीर्वाद सबसे बडी पूंजी है और जनता की सेवा के लिए हम लोग तत्पर होते है। ऐसे में जनसेवा के रास्ते पर हम निकले है इसलिये जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना सबसे बड़ी पूंजी होती है। वही उन्होंने कहा कि शाजापुर और देवास में कल जो प्यार उन्हें मिला है उसके लिए वो जिंदगीभर ऋणी रहेंगे।  उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi), गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सौंपी गई नगर विमानन क्षेत्र की जिम्मेदारी के लिए आभार माना और कहा कि पूरे देश मे विस्तृत तरीके से नगर विमानन क्षेत्र का जाल बिछाना और आम जनता को यात्रा की सुविधा पहुंचाना ये पीएम मोदी की मंशा है और उस मंशा के अनुरूप कार्य करने का उनका संकल्प है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम के कहे अनुसार हवाई चप्पल वाला भी हवाई सफर कर पाएं इस संकल्प को उन्हें पूरा करना है।  नगर विमानन क्षेत्र में विकास हुआ है और उन्हें विश्वास है कि आने वाले 10 वर्षों में भारत (India) का नागरिक हवाई सेवा के जरिये ही यात्रा करेगा जिसके लिए एक जाल पूरे देश मे बिछाना होगा।इधर, मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिले श्योपुर, विदिशा, मुरैना , भिंड सहित अन्य जिलों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कई ट्रक खाद्यान्न सामग्री, राहत के तौर पर इंदौर से पहुंचाई है। सेवा ही संगठन है हम चाहे संगठन में रहे या सत्ता में रहे सेवाकार्य जरूरी है। इसलिए बाढ़ प्रभावित (MP Flood) जिलों में खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 50 लाख रुपये की खाद्य सामग्री 9 ट्रकों के जरिये इंदौर से रवाना की गई है।

यह भी पढे.. Sex Racket: व्हाट्सएप पर होती थी लड़कियों की बुकिंग, फोन पे से होती थी मनी ट्रांसफर

बता दे कि जनआशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री खरगोन और खंडवा के दौरे पर रहेंगे। इंदौर से सिंधिया हैलिकाप्टर द्वारा खरगोन जिले के रावेरखेड़ी गांव पहुचेंगे जहां वे श्रीमंत बाजीराव पेशवा की समाधि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से खेड़ीगांव, बडगांव, बैड़िया, चितावद, सनावद, मोरटक्का, बड़वाह, काटकुट फाटा होते हुए करीब 27 गांवों से होते हुए बलवाड़ा पहुंचेंगे।

https://vimeo.com/588698996

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews