खरगोन दंगा- DAVV ने खरगोन में की परीक्षा स्थगित

खरगोन दंगा- DAVV ने खरगोन में की परीक्षा स्थगित

इंदौर, आकाश धोलपूरे।  मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा के बाद से ही पुलिस सख्त है और ये ही वजह उपद्रव के पूरी तरह से शांत होने तक खरगोन में पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है। इधर, कर्फ्यू का असर अब स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर भी देखा जा रहा है। दरअसल, इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में बी.ए., बी.कॉम और बीएससी के सेकेंड व थर्ड ईयर की परीक्षाएं संचालित की जा रही है। वही खरगोन के हालातों को देखते हुए डीएवीवी प्रशासन ने स्टूडेंट्स के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए खरगोन में संचालित की जा रही परीक्षा स्थगित कर दी है।

यह भी पढ़ें… ईडी ने क्यों की एमवे इंडिया की संपत्ति कुर्क, जानें वजह

बताया जा रहा है कि सेकंड और थर्ड ईयर की परीक्षा जो कि खरगोन के दो सेंटरों पर होनी थी लेकिन आगामी आदेश तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने खरगोन के दोनों सेंटर पर परीक्षा स्थगित कर दी है। जानकारी के मुताबिक 15 से 20 विषयों के लिए संचालित की जा रही है जिसमे अकेले खरगोन में होने वाली परीक्षाओ में करीब 15 सौ विद्यार्थी शामिल है जिनके लिए राहत की बात ये है कि हालातो को देखकर खरगोन में फिलहाल परीक्षा रोक दी गई है। राज्य शासन के आदेश और कर्फ्यू के कारण ये परीक्षा रोकी गई है। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन के मुताबिक खरगोन में हालात सामान्य नही है इसी वजह से परीक्षा स्थगित की गई है और उम्मीद की जा सकती है कि आगामी 1 सप्ताह में जनजीवन सामान्य हो जाएगा और सामान्य जनजीवन के बाद तकरीबन 1500 स्टूडेंट्स के लिए नई तारीख के अनुसार दोबारा परीक्षाएं विधिवत ली जाएंगी।फिलहाल, स्टूडेंट्स के लिए ये बड़ी राहत की बात है जो खरगोन में रहकर डीएवीवी के अंतर्गत पढ़ाई कर रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”700493894″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews