
इंदौर, आकाश धौलपुरे। किसी युवक और युवती की जान – पहचान को जब कुछ मामलों में दोस्ती का नाम देकर किसी वारदात को अंजाम दिया जाता है तो वो वाकई एक बड़ा एक जुर्म होता है। कुछ ऐसा ही मामला इंदौर (Indore) के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां जान – पहचान के एक युवक ने विश्वास में लेकर उसके साथ दुष्कर्म (Indore rape news) की वारदात को अंजाम दिया। बता दे कि पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र (Indore Police) का है जहां रहने वाली एक मासूम युवती को आरोपी युवक ने इस हद तक बहला – फुसलाया कि आखिर में युवती को उसके दबाव से बाहर निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दरअसल, इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली बी.कॉम. सेकेंड ईयर की छात्रा ने पुलिस को दुष्कर्म के मामले में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने पूरे मामले में शिकायत दर्ज कर युवती की शिकायत पर जांच शुरू कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। बी.कॉम. सेकेंड ईयर की छात्रा ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसकी पहचान वाला कमल सोलंकी नामक युवक द्वारा कुछ समय पहले हुई थी जिसके बाद कमल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ उज्जैन ले गया और वहां पर उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़े…महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं को भस्म आरती के बाद मिलेगा नाश्ता, पूर्ण रूप ने निःशुल्क होगी सुविधा
इतना ही नही कमल सोलंकी नामक आरोपी ने उस वक्त कुछ युवती के अश्लील फोटो और न्यूड वीडियो (Nude video & Photo) बना लिए थे। जिनके दम पर वह छात्रा को धमका भी रहा था और बाद मे वो युवती को अपने साथ में महू ले जाने की फिराक में था। इसी दौरान युवती रास्ते में से ही भागकर अपने परिजनों के पास पहुंच गई। वही उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पर पहुंच कर पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”702870940″]
