Indore News: इंदौर में बड़े सब्जी कारोबारी की हत्या, परिजनों ने जताई लूट की आशंका

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश  के इंदौर (Indore) की सबसे बड़ी चोइथराम फल एवं सब्जी मंडी के बड़े सब्जी कारोबारी के बेटे की तड़के हत्या हो गई जिसके बाद पिता ने बेटे की लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है।दरअसल, पूरी घटना इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहा ब्रिज की है जहां सुदामा नगर में रहने वाले सब्जी कारोबारी चंदन पिता सत्यनारायण भावसार सुबह 5 बजे रोज की ही तरह चोइथराम मंडी की ओर जा रहे थे तब ही अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और फिर उन पर हमला बोल दिया। जिसके चलते सब्जी कारोबारी की मौत हो गई।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस को बड़ा झटका- अब महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दऱअसल,  इंदौर में आपराधिक वारदातो को अंजाम देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोमवार को भी इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक वारदात सामने आई। जिसमें एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई है फिलहाल,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक सब्जी विक्रेता चंदन भावसार चोइथराम मंडी में सब्जी खरीदने जा रहा था तभी बदमाशों ने लूट की नीयत से चाणक्यपुरी केसरबाग ब्रिज पर उन्हें रोककर लूट को अंजाम दिया और फिर हत्या कर दी। 40 साल के चंदन भावसार के पिता कन्हैयालाल भवसार की माने तो वो खुद सुबह 3 बजकर 45 मिनिट पर इसी मार्ग से मंडी पहुंचे थे और 5 बजे उनका बेटा मंडी आ रहा था।

यह भी पढ़े.. अब इन कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, 6 प्रतिशत DA की बढ़ोत्तरी, सैलरी में होगा इजाफा

वही मंडी पहुंचने के पहले ही ब्रिज पर उनके बेटे की हत्या कर दी गई जिसकी सूचना पर वो मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारम्भिक तौर पर ये जानकारी भी सामने आई है मृतक के सीने पर धारदार हथियारों से वार किए गए है और वही मृतक के पिता का ये भी कहना है कि मौके पर उसकी चैन टूटी पाई गई और मोबाइल भी लूट लिया गया है।

https://vimeo.com/587680892

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews