Indore: विश्व योग दिवस पर विजयवर्गीय की कांग्रेस को खरी – खरी, देखें वीडियो

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सोमवार को इंदौर (indore) में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayavargiya) ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, वे वहां योग दिवस (world yoga day) के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “छुट भैय्ये नेता के ट्वीट करने से योग (yoga) की महानता (greatness) समाप्त नहीं होती है।”

यह भी पढ़ें… वन विभाग की बड़ी लापरवाही, 42 मोरों की मौत के बाद मचा हड़कंप

दरअसल, अभिषेक मनु सिंघवी के ट्वीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ” कुछ ऐसे विषय रहते हैं कि जिस पर राजनीति के माध्यम से संकुचित मानसिकता का प्रदर्शन करना उचित नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उनके इस बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि दुनिया के 177 देशों ने प्रधानमंत्री के यूनाइटेड नेशन में आह्वान के बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया है इसलिए कोई छूट भैया नेता कोई ट्वीट कर दे उसे योग की महानता समाप्त नही होती है।”

[dgv_vimeo_video id=”565526612″]

यह भी पढ़ें… Indore: खजराना गणेश से वैक्सीनेशन महाभियान की हुई शुरुआत, लोगो में दिख रहा है मतदाताओं से जैसा उत्साह

बता दें कि बंगाल की राजनीति से दूर होने के बाद अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस के साथ ही उन लोगों पर जुबानी तौर पर हमलावर हो गए है जो वक्त बेवक्त बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews