Padma Award : राष्ट्रपति ने सुमित्रा महाजन को दिया पद्म भूषण सम्मान, इंदौर में उत्साह

Padma Award : राष्ट्रपति ने सुमित्रा महाजन को दिया पद्म भूषण सम्मान, इंदौर में उत्साह

इंदौर, आकाश धोलपुरे। राजनीति का एक बेदाग और विश्वसनीय चेहरे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदम् भूषण (Padma Award) से सम्मानित किया। जी हां हम बात कर रहे हैं इंदौर की ताई और आठ बार सांसद रह चुकी पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) की, जिन्हें राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया। दिल्ली में मिले इस सम्मान के बाद आम इंदौर ( Indore News) वासियों को ताई के प्रति सम्मान और बढ़ गया है। पूरा इंदौर अपनी जनप्रिय नेता की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

बता दें कि ताई न सिर्फ लोकसभा की अध्यक्ष रहीं बल्कि उन्होंने इंदौर लोकसभा सीट पर लगातार 8 बार चुनाव जीतकर नए रिकॉर्ड बनाये हैं। साल 1980 में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने वाली पदम् भूषण सुमित्रा महाजन पहली बार नगर निगम की पार्षद बनी और उसके बाद उनके राजनीतिक जीवन मे सिर्फ सफलताये ही आई। उप महापौर बनने के बाद सन 1989 में उन्होंने इंदौर लोकसभा से दिग्गज कांग्रेस नेता प्रकाशचन्द सेठी को कड़ी टक्कर देकर पहली जीत हासिल की थी। इसके बाद वो साल 2014 तक इंदौर से लगातार सांसद बनी रही। वही इसके बाद 16 वीं लोकसभा की अध्यक्ष बनी।

ये भी पढ़ें – महिला अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इंदौर की ताई और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन  को राजनीति के क्षेत्र में उनके द्वारा किये कार्यो को लेकर पदम् भूषण से नवाजा गया है। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जब पद्मभूषण से नवाजा जा रहा तो इंदौर में ना सिर्फ ताई समर्थक और बीजेपी ही नही बल्कि आम जनता इस खास क्षण की साक्षी टेलिविजन के माध्यम से बनी।

[dgv_vimeo_video id=”643863578″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews