राहुल को पहले से थी Vaishali Takkar के सुसाइड की जानकारी, पुलिस रिमांड में आरोपी ने बताया सच

राहुल को पहले से थी Vaishali Takkar के सुसाइड की जानकारी, पुलिस रिमांड में आरोपी ने बताया सच

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) सुसाइड मामले में आरोपी राहुल नवलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 4 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक राहुल को यह पहले से पता चल गया था कि वैशाली सुसाइड करने वाली है। उसे जैसे ही पता चला वह रात में ही अपना घर छोड़कर भाग निकला था। फरार रहने के दौरान उसने अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से डाटा डिलीट कर दिया ताकि कोई जानकारी हाथ ना लगे।

राहुल ने अपने पास मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के डाटा को डिलीट कर दिया है और पुलिस उसे रिकवर करने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस यह जानकारी जुटाना चाहती है कि किन चीजों के जरिए राहुल वैशाली को ब्लैकमेल कर रहा था। राहुल से पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि वैशाली के सुसाइड से 6 घंटे पहले ही उसे यह पता चल गया था कि एक्ट्रेस अपनी जान देने वाली है। वैशाली ने राहुल की पत्नी दिशा को सुसाइड नोट भेज दिया था। इसके बाद दिशा ने वैशाली की मां को फोन करके बताया और उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। वैशाली के सुसाइड करने के डर से राहुल रात में ही घर छोड़कर चला गया।

Must Read- नीमच जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंची कायाकल्प की टीम, गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश

राहुल फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। उससे कुछ भी पूछे जाने पर वह यही कहता है कि वह निर्दोष है और उसने कुछ भी नहीं किया है। अफसरों ने उसे डाटा रिकवर कर सारी बात जानने की बात भी कही है और बताया है कि उसे कड़ी सजा दिलाई जाएगी। लेकिन उसने मुंह नहीं खोला और वह अपने वकील से बात कराने को कहता रहा।

जानकारी के मुताबिक वैशाली के परिवार ने पुलिस को एक्ट्रेस का मोबाइल और आई पैड सौंप दिया है ताकि डाटा रिकवर किया जा सके। वहीं राहुल ने अपने दोनों मोबाइल से और सोशल मीडिया से सारा डाटा डिलीट कर दिया है जिसे रिकवर करवाया जा रहा है। वैशाली के मोबाइल और आई पैड में राहुल द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के सारे मैसेज और रिकॉर्डिंग मौजूद है। पुलिस ने यह सब भोपाल साइबर टीम को भेज दिया है और डाटा जल्द ही रिकवर होकर पुलिस के पास पहुंच जाएगा।

ये जानकारी भी सामने आई है कि राहुल वैशाली को लगातार परेशान कर रहा था। वह अपनी पत्नी को तलाक भी देने वाला था लेकिन दिशा ने तलाक देने से मना कर दिया उसके बाद राहुल का व्यवहार बदल गया था। राहुल की हरकतों से परेशान होकर वैशाली ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को 8 पन्ने का सुसाइड नोट मिला जिसमें वैशाली ने अपने साथ हुई प्रताड़ना का जिक्र करते हुए राहुल और उसकी पत्नी दिशा को सजा दिलाने की मांग की थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews