MP Breaking News

Indore News : सलमान के इंदौर नहीं आने से फैंस हुए निराश।

Indore News : सलमान के इंदौर नहीं आने से फैंस हुए निराश।

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार को जब सलमान खान के इंदौर आने की जानकारी उनके फैंस को लगी तो वे काफी खुश हो गए, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक सलमान का इंदौर आने का प्लान कैंसिल हो गया।  इस बात की जानकारी जब सलमान जब सलमान के फैंस को लगी तो वे काफी निराश हो गए।दरअसल सलमान खान अपनी फिल्म “अंतिम” के प्रमोशन के लिए इंदौर के आईनॉक्स और सी-21 माल में दर्शकों के बीच आने वाले थे इसके साथ सलमान उनके चाचा से मिलने उनके घर पलासिया भी जाने वाले थे ,इसके बाद वह 4 बजे होटल मैरियट में लोगों से मिलने वाले थे लेकिन अचानक उनका प्लान कैंसिल हो गया,सलमान के इंदौर नहीं आने की पुष्टि उनके इंदौर में रहने वाले परिवार के सदस्य ने की है।उन्होंने बताया कि किसी कारणवश उनका पूरा शेड्यूल कैंसिल हो गया है। फिलहाल इंदौर में सलमान के आगमन को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी थी लेकिन आखिरी समय में उनका इंदौर आने का प्लान कैंसिल हो गया,इस खबर से उनके फैंस के बीच भी मायूसी है।

MP : कोरोना को हराने सड़क पर सरकार, गृहमंत्री Narottam का नो मास्क-नो मूवमेन्ट अभियान

आपको बता दें सलमान अपनी फिल्म अंतिम के प्रमोशन के लिए इंदौर आने वाले थे जिसकी जानकारी आयनॉक्स ने अपने ट्विटर हैंडल से दी थी जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। सलमान के अलावा अंतिम फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के आने की भी खबर दी गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews
Indore News : सलमान के इंदौर नहीं आने से फैंस हुए निराश।