Indore News : जिस दीपक से हो रहा था उजाला, उसने ही बुझाई घर की रोशनी, मासूम की मौत

Indore News : जिस दीपक से हो रहा था उजाला, उसने ही बुझाई घर की रोशनी, मासूम की मौत

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  इंदौर (Indore News) की इस खबर को पढ़ने के बाद आप जरूर सावधान हो जाएंगे, क्योंकि दीपावली पर छोड़े जाने वाले पटाखे ही जानलेवा नहीं हो सकते है, कई दफा दीपावली की जगमगाहट को बढ़ाने वाले दिये भी जान आफत में डाल सकते है। हालांकि, इंदौर में जो मामला सामने आया है उसमें लापरवाही कम और मासूमियत मुश्किल में दिखाई पड़ती नजर आई है।

घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के महेश यादव नगर की है जहां 4 साल की मासूम अपने घर की छत पर खेल रही थी और छत पर लगे दिये की लौ ने अचानक उसके कपड़ो में आग पकड़ ली। जिसके चलते मासूम की मौत हो गई।
मंगलवार, देर शाम को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बाणगंगा पुलिस के जांच अधिकारी योगेश कुमार के मुताबिक दिये की लौ से छत पर खेल रही 4 वर्षीय श्रुति भिसार आग में झुलस गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – जल्द टीम इंडिया में खेलेंगे इंदौर के क्रिकेटर आवेश खान, घर पर जश्न का माहौल

वही मासूम श्रुति के अंकल अनिल के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त श्रुति ने खुद को बचाने की कोशिश भी की थी लेकिन अंततः उसकी जान चली गई।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : डेंगू पर हाई कोर्ट सख्त, CMHO और JAH अधीक्षक को किया तलब

फिलहाल, इंदौर में सामने आये इस हादसे के बाद एक परिवार की रोशनी चली गई है ऐसे में वो लोग जरूर सचेत हो जाये जिनके नौनिहाल चंचलतावश गलती कर देते है। लिहाजा, हर माता पिता को होशियार रहना चाहिये क्योंकि होनी और अनहोनी में ज्यादा फर्क नही होता है।

[dgv_vimeo_video id=”644348640″]

[dgv_vimeo_video id=”644348821″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews