Hindi News

Indore News – पावडर की निकली हवा, धोने पड़े बर्तन होटल में कुछ दिन पहले मचाया था उत्पात

Published:
Last Updated:
Indore News – पावडर की निकली हवा, धोने पड़े बर्तन होटल में कुछ दिन पहले मचाया था उत्पात

इंदौर, आकाश धौलपुरे। कुछ दिनों पहले इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ठंडी रोटी देने के नाम पर एक होटल में जमकर तोड़ फोड़ मचाई थी। होटल मालिक ने इस घटना के बाद खजराना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही सभी बदमाश फरार थे। इधर, इंदौर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद से पुलिस ने बदमाशों को उनके ही अंदाज में सबक सीखना शुरू कर दिया है। अभी कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने सलमान लाला नामक गुंडे की लू उतारी थी, अब उसी पुलिस ने रफीक पावडर की हवा निकाल दी।

MP Government Jobs : इन पदों पर निकली वैकेंसी, 14 फरवरी तक करें अप्लाई, जाने पात्रता और नियम

दरअसल, नशे में धुत्त रफीक पावडर और उसका बेटा छोटू उर्फ फरीद उर्फ शाहरुख, आसिफ के साथ पावडर के नाबालिग भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिस वक्त बदमाशों पर दबिश दी उसी दौरान बदमाशों ने कूदकर भागने की नाकाम कोशिश की और अपनी टांग तुड़वा बैठे। वहीँ पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद बदमाशो को एक अनूठा सबक सिखाया। सबक सिखाने के लिए पुलिस बदमाशों को उसी होटल में ले गयी जहां ठंडी रोटी मिलने पर उन लोगों ने तोड़ फोड़ मचाई थी। इसके बाद बदमाशो ने बकायदा होटल के मालिक और स्टॉफ से माफी मांगी और उसके बाद बर्तन मांजने के साथ टेबल साफ कर झाड़ू भी लगाई। इसी दौरान क्षेत्र के लोगो ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नही बदमाश भी बोलते नजर आए कि अपराध करना पाप है और पुलिस हमारी बाप है।

Bhind News – दबोह कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगा ताला, इलाज नहीं मिलने से मरीज हो रहे परेशान

दिनेश वर्मा, खजराना थाना प्रभारी ने बताया की होटल में विवाद करने वाले बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सभी ने अपनी गलती की माफी होटल मालिक एवं स्टाफ से मांग ली है। इंदौर की खजराना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र के अन्य बदमाशों में खौंफ़ का माहौल है और लोग भी पुलिस के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews