Indore- ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर तुलसी सिलावट ने बांटे कंबल, परोसा भोजन

Indore- ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर तुलसी सिलावट ने बांटे कंबल, परोसा भोजन

इंदौर, आकाश धोलपुरे। भाजपा (BJP) के राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया। उनके समर्थक सांवेर विधायक तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) के नेतृत्व में कुष्ट रोगियों की सेवा कर मनाया गया। इस दौरा उन्हें कंबल वितरित कर भोजन कराया गया।

यह भी पढ़े… New Year 2021 : नए साल पर कांग्रेस का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर वार- सज़ा अभी बाकी है

आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला, सुर्दशन गुप्ता, पूर्व विधायक मनोज पटेल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता लक्की अवस्थी ने बताया कि राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन (Birthday) पर मानव सेवा का संकल्प लेकर समाज से अलग वर्ग कुष्ट रोग पीडितों के बीच मनाया गया। बाणगंगा स्थित कुष्ट सेवा संस्थान में हुए इस आयोजन में भाजपा नेताओं ने कुष्ट रोगियों को कंबल बांटे और उन्हें भोजन करवाया।

इस दौरान पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट ने भी भोजन परोसा और सभी को नव वर्ष की शुभकामनाऐं दी। अवस्थी ने बताया कि समाज से अलग – थलग पड़े वर्ग की सेवा करने का प्रयास कर इन्हें समाज से जोडने के लिए भी कर रहे है। उन्होनें कहा कि हमारे मार्गदर्शक पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट की प्रेरणा से यह आयोजन किया गया है और आगे भी इस तरह की गतिविधियां आयोजित होकर लोगो की सेवा के साथ ही उनकी मदद की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews