
इंदौर, आकाश धौलपुरे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (union minister jyotiraditya scindia) इंदौर (Indore) में बीजेपी कार्यकर्ताओ में जोश भरने और जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए पहुंचे। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर उन्होंने मीडिया से चर्चा कर ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
यह भी पढ़े…बॉलीवुड गानों पर थिरकना महिला पुलिसकर्मी को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद हुई सस्पेंड
[dgv_vimeo_video id=”726069214″]
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर की जमीन पर कदम रखते ही कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व ढूंढ रही है जबकि हमारी सोच और विचारधारा जनता की प्रगति और विकास के साथ है। वही डबल इंजिन की सरकार अब स्थानीय निकाय चुनावो के साथ अब ट्रिपल इंजिन की सरकार होगी।वही उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच हमेशा सकारात्मक है नकारात्मक नही। दूसरी पार्टियों का जो भी एजेंडा हो हमारा एजेंडा विकास, जनता, सुरक्षा, गरीव कल्याण, सुशासन और अंत्योदय है।
यह भी पढ़े…प्रेग्नेंसी की खबर के बाद Alia Bhatt ने शेयर की पहली पोस्ट, इस जगह अकेले कर रही एन्जॉय
[dgv_vimeo_video id=”726069492″]
इंदौर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता और नेता निगम चुनाव में दोबारा झंडा गाड़कर रखेंगे। उन्होंने कहा कि ये झंडा केवल बीजेपी का नही है ये इंदौर की जनता का झंडा है। ये झंडा इंदौर के इतिहास, संस्कृति और भविष्य का झंडा है। इस झंडे के आधार पर बीजेपी का एक – एक कार्यकर्ता इंदौर में विकास और प्रगति के लिए सदैव संकल्पित रहता है। आज हमें ये ही संकल्प लेना है कि इंदौर को हमे बहुत आगे ले जाना है। हमारी विचारधारा और पहचान मिनी मुंबई के रूप में पर आने वाले दशकों में मेरे दिल मे एक चाहत है कि हम मुंबई से भी आगे जाए।
[dgv_vimeo_video id=”726069882″]
यह भी पढ़े…Indore News : BJP ने 22 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता
उन्होंने कहा कि ये इसलिए नही कि मुंबई के साथ कोई प्रतियोगिता की भावना मेरे मन मे है। मुंबई में मैं 18 साल रहा हूँ और मुंबई के लिए मेरे मन मे सम्मान है लेकिन इंदौर में बहुत क्षमताएं है और हमे इंदौर को आगे ले जाना है। सरकार की अनेक योजनाएं हमारे जनप्रतिनिधि इंदौर में लागू कर रहे है। उन्होंने कहा मेयर प्रत्याशी सहित हर वार्ड के प्रत्याशी को जीताना हमारा लक्ष्य है ताकि हम तन, मन से इंदौर का विकास कर सके।
[dgv_vimeo_video id=”726070222″]
यह भी पढ़े…सड़क पर खुलेआम बदमाश ने लहराई तलवार, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुरू की तलाश
रणजी विजेता टीम को दी शुभकामनाएं, महाराष्ट्र और उदयपुर को लेकर ये बोले।
इंदौर पहुँचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के रणजी ट्रॉफी का विजेता बनने पर कप्तान सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से हमारा ये ही लक्ष्य था और युवा क्रिकेटरो ने ये कर दिखाया। उन्होंने मध्यप्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित को जीत का सेहरा पहनाते हुए कहा कि 23 साल पहले जब वो मध्यप्रदेश के कप्तान थे तो उन्होंने रणजी फायनल में टीम को जगह दिलाई थी और अब जब वो कोच बने तो उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए विजेता का खिताब दिलाया। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर संजय जगदाले, अभिलाष खांडेकर,अमिताभ विजयवर्गीय और एमपी टीम के कप्तान को शुभकामनाएं दी।
[dgv_vimeo_video id=”726070681″]
यह भी पढ़े…पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ इंदौर में राजनीति चरम पर, सिंधिया आज आएंगे मतदाताओं को लुभाएंगे
इधर, महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी इतिहास रच विकास की नई इबारत लिखेगी। वही उदयपुर मर्डर कांड को लेकर उन्होंने कहा को ऐसे मामले कतई बर्दाश्त नही किये जायेंगे और ऐसे हत्यारो को धरती पर रहने का ही हक नही है।
[dgv_vimeo_video id=”726071329″]
