Indore News: लॉकडाउन के दौरान क्या रहेगा खुला और क्या बंद, पढ़िए यहां

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की औद्योगिक राजधानी इंदौर(Indore) में रविवार याने 21 मार्च को लॉकडाउन रहेगा। वही इंदौर प्रशासन (Indore Administration) ने पुरानी गलतियों से सीख लेकर इस बार ऐसी व्यवस्था की है ताकि किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम न आये।इसके अलावा इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (Indore Collector Manish Singh) ने ये भी साफ किया कि लॉक डाउन के दौरान अस्पताल (Hospital), मेडिकल (Medical) खुले रहेंगे वही दूध के वितरण का समय सुबह 9 से 10 बजे के बीच का निर्धारित किया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस विधायक का तंज- मप्र के लिए कोरोना तो MPPSC वालों के लिए क्यों नही ? 

दरअसल, इंदौर कलेक्टर (Indore Collector) मनीष सिंह ने शनिवार को मीडिया से बात कर साफ किया कि रविवार को लॉकडाउन के दौरान पीएससी (MPPSC) की एग्जाम देने वाले प्रतिभागियों आसानी से आ जा सकेंगे। स्टूडेंट्स (Student) को अपने पास प्रवेश पत्र रखने होंगे ।वही उनके परिजन भी उनके साथ रह सकेंगे इतना ही नहीं, स्टूडेंट्स के लिए रिक्शा, बस (BUS), ट्रेन (Train) और हवाई सुविधा के अलावा आने जाने के अन्य साधन उपलब्ध रहेगें। इसके अलावा बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए वाहन सुविधा शुरू रहेगी।

इसके अलावा इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (Indore Collector Manish Singh) ने ये भी साफ किया कि लॉक डाउन के दौरान अस्पताल (Hospital), मेडिकल (Medical) खुले रहेंगे वही दूध के वितरण का समय सुबह 9 से 10 बजे के बीच का निर्धारित किया जा सकता है। इसके अलावा औद्योगिक गतिविधियों के चालू रहने और उनके आवागमन के साधन जारी रहेंगे हालांकि व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा जिनमे बाजार प्रमुख रूप से बंद रहेंगे और सियांगज, लोहामंडी और देवास सहित अन्य बाजार बंद रहेंगे। वही कलेक्टर इंदौर (Indore) ने बताया कि फल, सब्जी और अनाज सहित सारी मंडिया रविवार के लॉकडाउन के दौरान बन्द रहेगी।

रविवार को ऑटो रिक्शा रहेंगे चालू

इंदौर (Indore) में रविवार को पूर्णतः लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है जनता, विद्यार्थी, मरीजों को असुविधा ना हो इसके लिए एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया है जिसमें हॉस्पिटल सेवा, यात्री सेवा के तहत रेलवे बस स्टैंड एयरपोर्ट, पीएससी (PSC) एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यार्थियों (Student), यात्रियों के लिए ऑटो रिक्शा पूरे शहर में प्रातः 6:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक में चालू रहेंगे।

यह भी पढ़े.. Coronavirus: लॉकडाउन से पहले MP में कोरोना ब्लास्ट, 1307 नए केस, इंदौर-भोपाल में स्थिति गंभीर

इसके साथ में यह भी ड्राइवरों को निर्देशित किया गया है कि यूनिफॉर्म एवं मीटर किराए से ही ऑटो रिक्शा का संचालन करें। ऐसे ना किए जाने पर चालानी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 100 कार्यकर्ताओं की टीम शहर के प्रमुख चौराहे पर तैनात रहेगी आते जाते रिक्शे में बैठे हुए यात्रियों से पूछताछ करेगी कि ऑटो रिक्शा चालक ज्यादा किराया वसूल तो नहीं रहा है।

वही इंदौर (Indore) के नागरिकों से अपील की गई है कि जब भी ऑटो रिक्शा मैं बैठे तो वो ऑटो रिक्शा चालक को मीटर चालु करने का आग्रह करें और मीटर ना चालू करने पर helpline number 8120002000 नंबर पर तुरंत कॉल कर सूचित करें एवं ऑटो रिक्शा ना मिलने की स्थिति में भी आप हेल्प लाइन पर कॉल कर मदद ले सकते हैं।

विवाह समारोह के लिए कल के दिशा निर्देश

इंदौर कलेक्टर (Indore) एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि रविवार को इंदौर (Indore) नगर निगम सीमा में लॉकडाउन के दौरान होने वाले विवाह की अनुमति संबंधित SDM दे सकेंगे। वधू पक्ष के 20 और वर पक्ष के 20 लोगों के साथ पांच अन्य जिनमें पुजारी इत्यादि रहेंगे की ही अनुमति दी जाएगी। अनुमति के लिए नाम लिखित मैं देने होंगे।

फिलहाल, इंदौर (Indore) आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा जिसका पालन आम लोगो को करना जरूरी है नही तो उन्हें कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है वही जिन्हें छूट दी गई है उनकी तस्दीक प्रशासन और पुलिस करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews