Jabalpur News : चढ़ा था गुंडा बनने का खुमार, पुलिस ने 2 मिनट में उतार दिया बुखार

Jabalpur News : चढ़ा था गुंडा बनने का खुमार, पुलिस ने 2 मिनट में उतार दिया बुखार

जबलपुर, संदीप कुमार। फिल्म देखकर कई लोग रियल लाईफ को फिल्मी किरदार के रूप में जीने की कोशिश करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही मामला जबलपुर में देखने को मिला। दरअसल जबलपुर में रहने वाले शिव शंकर को डॉन बनने की सूझी फिर क्या था शिव शंकर अपनी कार में बैठकर पहुँचे तीन पत्ती चौराहा और फिर वहां खड़े होकर लहराने लगे हवा में बंदूक,स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

यहाँ भी पढ़ें- Indore News : मध्यप्रदेश में बंटी बबली ने मचाया उत्पात, भोपाल से लेकर इंदौर तक चर्चा

पुलिस ने उसके पास से अनेक हथियार जब्त किए साथ ही आरोपी को पुलिस थाने लेकर पहुंची, जहाँ उसने जमकर उत्पात मचाया। थाने में लगे शीशे से सिर पटक-पटक कर फोड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में चूर था। घायल आरोपी शिव शंकर को अस्पताल में भर्ती करवाकर मामला कायम कर लिया है।

यहाँ भी पढ़ें- Jabalpur News: लुटेरे लव मैरिज कर बने पति-पत्नी, कई लूट का हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि तीन पत्ती बस स्टैण्ड के सामने कार सवार सरेआम बंदूक लहराते हुए घूम रहा है, आने जाने वालों के साथ भी गाली गलौज कर जान से खत्म करने की धमकी दे रहा है, सूचना पर मौके पर पुलिस ने दबिश दी देखा कि एक व्यक्ति हाथ में रिवाल्वर लहरा रहा है जिसके बाद घेराबंदी कर पकड़कर रिवाल्वर को कब्जे में लिया गया, रिवाल्वर चैक करने पर रिवाल्वर में 6 कारतूस लोडेड मिले।

यहाँ भी पढ़ें- Sagar News: सूदखोरों ने एक लाख कर्जा के बदले साठ लाख का ब्याज वसूला फिर भी कर्जा एक लाख बाकी

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिव शंकर परते 32 वर्ष निवासी गोरखपुर की कार क्रमाक एम.पी 20 सी.बी 5698 की तलाशी लेने पर कार में एक हैंडमेड देशी पिस्टल जिसमें 4 कारतूस लोड थे एवं 1 खाली खोखा कार की शीट पर रखा मिला। आरोपी के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर, देशी हेडमेड पिस्टल 10 जिंदा कारतूस, 1 खाली खोखा तथा आई 20 कार जब्त की गईं,पुलिस ने बताया कि आरोपी अत्यंत नशे था। जिसे थाना लाया गया। लेकिन यहां भी उत्पात मचाते हुए थाने में लगे कांच को हाथ से एवं सिर से मारकर तोड़ दिए। जिससे उसे सिर और हाथ में चोट आ गयीं। पुलिस ने आरोपी को विक्टोरिया में भर्ती करवाया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews