Jabalpur news : सिर्फ इतनी सी बात पर युवक ने गोली मारकर ली पालतू कुत्ते की जान

FIRING-ON-JAIL-vehicle-IN-BHOPAL--

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) के विजयनगर स्थित मथुरा विहार कॉलोनी में देर रात एक युवक ने पालतू डॉग (pet dog) को गोली मार दी। वजह सिर्फ इतनी सी थी की वह कुत्ता भौंक रहा था। इस घटना के बाद से पूरी कॉलोनी में दहशत बन गई है। वही कुत्ते के मालिक ने आरोपियों के खिलाफ विजय नगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपियों पर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

ये भी देखें- स्वास्थ्य मंत्री गायब, ढूंढ कर लाओ और 10 हजार इनाम पाओ! कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर किया विरोध

जानकारी के मुताबिक विजय नगर थाना के मथुरा बिहार कालोनी में देर रात एक पालतू श्वान को योगेश चंदेल नाम के युवक ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योकि वह तेज भौंक रहा था।

इस वारदात में श्वान की मौके पर ही मौत हो गई। इधर जॉय नाम के श्वान के मालिक ने विजय नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्वान के मालिक ने अपनी शिकायत देश के गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी भेजी है और पूछा है कि क्या उसके जॉय (मृत श्वान) का इतना बड़ा कसूर था कि उसे गोली मार दी गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्वान के मालिक की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने योगेश चंदेल और उसके चाचा के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी योगेश चंदेल पूर्व नगर निगम अधिकारी का बेटा है जिसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने योगेश की बंदूक भी जप्त कर ली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
Jabalpur news : सिर्फ इतनी सी बात पर युवक ने गोली मारकर ली पालतू कुत्ते की जान