Hindi News

मध्यप्रदेश में रेप का एक और मामला, दिव्यांग ने साथी दिव्यांग पर लगाया बलात्कार का आरोप

Published:
Last Updated:
मध्यप्रदेश में रेप का एक और मामला, दिव्यांग ने साथी दिव्यांग पर लगाया बलात्कार का आरोप

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिला मंडला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ पर एक दिव्यांग युवती ने अपने ही साथी दिव्यांग युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद मंडला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 16 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

मध्यप्रदेश में यह पहला मामला है जब किसी दिव्यांग महिला ने अपने ही साथी दिव्यांग युवक के खिलाफ दुष्कर्म का शिकायत करते हुए उसकी गिरफ्तारी करवाई हो। दिव्यांग युवक और दिव्यांग युवती की पहले से ही दोस्ती थी। चूँकि दिव्यांग युवक 20% दृष्टिबाधित था। जबकि युवती बिल्कुल ही देख नहीं पाती थी। दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती हुई थी।

यह भी पढ़ें – 2 दिन पहले ही की थी शूटिंग, और आज बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी का पंखे से लटका मिला शव

इसी दोस्ती का फायदा उठाते हुए दिव्यांग युवक ने अपनी साथी दिव्यांग युवती के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसे धमकी भी दी। मंडला कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक दिव्यांग युवक हमेशा से ही युवती के घर आया जाया करता था और इसी के चलते दोनों में अच्छी खासी दोस्ती भी हो गई थी। मंडला कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक दिव्यांग युवक और दिव्यांग युवती के लंबे समय से संपर्क में रहे हैं।

यह भी पढ़ें – ये तीन फूड हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए फायदेमंद, जानिए सेवन का तरीका और फायदे

युवती के घर हमेशा ही दिव्यांग युवक का आना-जाना भी रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए 20% नेत्रहीन दिव्यांग युवक ने पहले तो शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद फिर शादी से मुकर गया। दिव्यांग युवती ने मण्डला थाना पुलिस सहित वन स्टॉप सेंटर के लीगल कॉउंसिल से भी की जिसके बाद अब मण्डला पुलिस ने दिव्यांग युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच भी की जा रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews