Bhopal Berasia Gaushala case : गौशाला संचालिका पर लगे आरोप को लेकर स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने दिया यह बयान

Bhopal Berasia Gaushala case : गौशाला संचालिका पर लगे आरोप को लेकर स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने दिया यह बयान

भोपाल/जबलपुर,संदीप कुमार। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया गौशाला (bhopal berasia gaushala case) मैं सैकड़ों गोवंश के कंकाल मिलने पर सियासी बयानबाजी चल रही है, कांग्रेस जहां लगातार मृत गौ वंशो को लेकर राज्य सरकार को घेरने पर जुटी हुई है तो वहीं गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज (swami akhileshwaranand maharaj) लगातार राज्य सरकार के बचाव में आ रहे हैं, बेरसिया गौशाला मैं मिले सैंकड़ों गौ कंकाल पर गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि जो गौ कंकाल गौशाला में मिले हैं उसे भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों ने जानबूझकर फेंका है।

यह भी पढ़े…India Press Freedom Report:- मध्यप्रदेश पत्रकारों पर होने वाले हमलों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर , 16 पत्रकार हमले दर्ज किये गये

उन्होंने कहा कि महिला निर्मला सिंह का पूरे मामले में कोई भी कसूर नहीं है इसके बावजूद भी गौशाला प्रबंधन को फेल मानते हुए ना सिर्फ संचालिका पर एफआईआर दर्ज की गई थी बल्कि इसकी उच्च स्तरीय जांच भी की जा रही है, वहीं स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज ने यह भी कहा कि नगर निगम को गौ कंकाल डिस्पोज करना था इसलिए उन्होंने बैरसिया की गौशाला में जा कर फेंक दिया, स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज (swami akhileshwaranand maharaj) ने यह भी कहा कि गौशाला संचालिका निर्मला सिंह पर जो भी आरोप लग रहे हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews