
जबलपुर, संदीप कुमार। बिजली कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली का झटका देने की तैयारी कर ली है। कंपनियों ने 9.97 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। बिजली बिल बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद विद्युत् नियामक आयोग ने इसपर आपत्तियां बुलाई हैं। ये आपत्तियां 4 मार्च तक ली जा सकेंगी। इसपर सुनवाई के बाद आयोग कोई फैसला लेगा। गौरतलब है कि 3915 करोड़ रुपये घाटा दिखाकर बिजली कंपनियां वसूली की तैयारी में हैं।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

