Hindi News

भाजपा ने जागृति शुक्ला और शैलेन्द्र राजपूत को पार्टी से निष्कासित किया, जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई कार्रवाई

Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा और सोच भाजपा की विचारधारा के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है और यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। दोनों नेताओं को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया।
भाजपा ने जागृति शुक्ला और शैलेन्द्र राजपूत को पार्टी से निष्कासित किया, जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई कार्रवाई

BJP Expels Jagriti Shukla and Shailendra Rajput : भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर में दो नेताओं, जागृति शुक्ला और शैलेन्द्र राजपूत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई दोनों नेताओं द्वारा जैन समाज और एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद हुई, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

वायरल ऑडियो में दोनों नेताओं ने जैन समाज की तुलना रावण और एक समुदाय विशेष से की थी, जिसके बाद जैन समाज ने जबलपुर में जमकर प्रदर्शन किया और कोतवाली थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले ने जबलपुर से भोपाल तक हलचल मचा दी।

बीजेपी ने दोनों नेताओं को किया निष्कासित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस पर संज्ञान लिया और जागृति शुक्ला (मंडल अध्यक्ष, आचार्य विद्यासागर मंडल) और शैलेन्द्र सिंह राजपूत (पूर्व मंडल अध्यक्ष) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों नेताओं को अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।

नए मंडल अध्यक्ष की तलाश शुरु

इस मामले में दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि शैलेन्द्र सिंह राजपूत अपने आपको उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा प्रतिनिधि बताते थे। हालांकि, विधायक अभिलाष पांडे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी शैलेन्द्र सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया था। वहीं, जागृति शुक्ला के निष्कासन के बाद आचार्य विद्यासागर मंडल के लिए नए मंडल अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी गई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

BJP Expels Jagriti Shukla and Shailendra Rajput

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews