Hindi News

जबलपुर में पुलिस महकमे में कोरोना के केस, वही सोमवार को 242 पाज़िटिव मिले

Written by:Harpreet Kaur
Published:
जबलपुर में पुलिस महकमे में कोरोना के केस, वही सोमवार को 242 पाज़िटिव मिले

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में भी पुलिस महकमे के अंदर कोरोना संक्रमण पैर पसारने लगा है। एक तरफ़ शहर में सोमवार को 242 पॉजिटिव मामले सामने आए है, जबलपुर जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 865 हो गए है। वही 21 मरीज ठीक होने के बाद सोमवार को डिस्चार्ज किये गए। शहर में लगातार रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे है, हालांकि अभी सख्ती के बावजूद शहर की सड़कों पर बिना मास्क लोग नजर आते है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के 10 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पदोन्नत होकर बने IPS

वही जबलपुर में पुलिस विभाग में डीएसपी समेत दो थाना प्रभारी और तीन जवानों की काेरोना जांच पाजिटिव मिली है। इन्हें क्वारंटाइन किया गया है। संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क का पता कर संबंधितों की जांच करने की तैयारी कर रहा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews