भारी बारिश के चलते बरगी बांध के 4 गेट खोले गए, वही तवा डेम के भी 13 गेट खुले

भारी बारिश के चलते बरगी बांध के 4 गेट खोले गए, वही तवा डेम के भी 13 गेट खुले

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट।  जबलपुर के बरगी बांध के 4 गेट खोल दिए गए है, हालांकि सोमवार दोपहर 3 बजे 13 गेट खोले जाने थे लेकिन लगातार बीती रात से हो रही बारिश के चलते सुबह ही बांध के 4 गेट खोल दिए गए है, वही बाकी 9 गेट दोपहर 3 बजे खोले जायेगे। बांध में लगातार बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने फिलहाल 4 गेट खोले गए है, बताया जा रहा है कि जबलपुर और मंडला में हो रही बारिश की वजह से नर्मदा पर बने बरगी डेम के 4 गेट खोलने पड़े है। फिलहाल निचले इलाकों में रविवार शाम से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार लोगों को नदी के किनारों पर जाने से रोक रही है।

यह भी पढ़ें…. जबलपुर : आज खोले जायेगे बरगी बांध के 13 गेट

वही प्रदेश के नर्मदापुरम में भी सोमवार सुबह 6 बजे से तवा डैम के सभी 13 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। सभी गेट 16 फीट तक खोल दिए गए हैं। 10 बजे से पहले इन्हें 10-10 फीट खोलकर 197678 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। अब 304343 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि जबलपुर का बरगी बांध नर्मदा नदी पर बना है वही तवा डेम भी नर्मदा पर बना है। बरगी डेम से पानी छोड़े जाने के बाद तवा डेम में जलस्तर बढ़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews