
जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर एसटीएफ ने वन विभाग (Forest department) और वन्यजीव अपराध नियंत्रण की टीम के साथ मिलकर एक ऐसे तस्कर (Smuggler) को गिरफ्तार किया है जो कि बाघों का शिकार किया करता था। आरोपी मूलतः महाराष्ट्र का रहने वाला है जिसे मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की बार्डर खवासा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक बोरे में बाघ और हिरन की सींग- हड्डियां और नाखून मिले हैं।
एक साल पहले किया था शिकार
जानकारी के मुताबिक आरोपी महाराष्ट्र सीतापुर निवासी बालमुकंद बरकड़े एक शातिर वन्यजीव तस्कर है। एसटीएफ की पूछताछ में उसने बताया कि करीब एक साल पहले महाराष्ट्र के जंगल से बाघ का शिकार किया था और उसे मारने के बाद जंगल मे ही जमीन में दफना दिया था। करीब एक साल बाद बुधवार को जब वह जमीन से हड्डियां निकाल कर उसे बेचने की फिराक में था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें – कांग्रेस नेता के घर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस की दबिश, महिला सहित 17 जुआरियों पर FIR
अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ो की कीमत
बताया जा रहा है कि बालमुकंद बरकड़े के पास से बाघ और हिरन के जो अवशेष मिले हैं उनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये है। आरोपी के पास में टाइगर का जबड़ा, पैरों की हड्डियां सहित हिरन के सींग भी मिले है। बहरहाल सिवनी वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – Supreme Court में नए नौ जजों की नियुक्ति को मंजूरी, मिल सकती है पहली महिला CJI
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

