जबलपुर में नर्स को दादागिरी पड़ी भारी, शुरू हुई अनुशासनात्मक कार्यवाही, ड्यूटी से हटाया

जबलपुर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में कल नर्स (nurse) का दुर्व्यवहार (misbehaviour) और वैक्सीन लगवाने आए बुजुर्ग से गाली-गलौज (abusive language) का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया (social media) पर नर्स की दादागिरी का वीडीयो (video) जमकर वायरल हुआ इसके साथ ही एम पी ब्रेकिंग न्यूज (mp breaking news) ने इस खबर को गहनता से लेते हुए चलाया, नतीजा ये हुआ कि आज जबलपुर कलेक्टर (collector) के आदेश पर व्हीएफजे स्थित वेक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना का टीका लगवाने गये बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार करती नजर आई सीनियर स्टाफ नर्स जूली को व्हीएफजे अस्पताल प्रशासन ने ड्यूटी से हटा दिया इसके साथ ही उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू की जा चुकी है।

यह भी पढे़ं… दमोह : सरकार ने लॉकडाउन से रखा मुक्त तो लोगों ने लगाया जनता कर्फ्यू

दरअसल, नर्स जूली द्वारा बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का यह मामला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा तक एमपी ब्रेकिंग के माध्यम से पहुंचा जिस पर कलेक्टर के साथ-साथ व्हीकल फैक्ट्री प्रशासन ने भी संज्ञान में लिया। कलेक्टर ने इस मामले में वायरल हुए वीडियो के आधार पर व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के जनरल मैनेजर को पत्र भेजा जिस पर लिखा गया कि इस प्रकरण में दोषी नर्स के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही किया जाए।

यह भी पढ़ें… चरम पर पहुंच रही कोरोना महामारी, पांच राज्यों में 70% से अधिक एक्टिव मामले

एमपी ब्रेकिंग की खबर और कलेक्टर के निर्देश पर व्हीकल फैक्ट्री के जीएम ने कोरोना का टीका लगवाने गये बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार करने वाली नर्स को वैक्सीनेशन की ड्यूटी से हटा दिया है। तथा उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने अपने कर्मचारी द्वारा टीका लगवाने गये बुजुर्ग के साथ किये गये इस आपत्तिजनक व्यवहार की निंदा भी की है। साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना होने का आश्वासन भी कलेक्टर को दिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews