Hindi News

MP रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 19 अप्रैल तक ये ट्रेन निरस्त, रूट में भी बदलाव, देखें शेड्यूल

Written by:Atul Saxena
Published:
MP रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 19 अप्रैल तक ये ट्रेन निरस्त, रूट में भी बदलाव, देखें शेड्यूल

जबलपुर, संदीप कुमार। ट्रेन (Train) से सफर करने वाले यात्रीगण (IRCTC,Indian Railways) कृपया ध्यान दीजिये, मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए बड़ी खबर है। रेल लाइन के दोहरीकरण और प्री-नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) ने कई ट्रेनों को 19 अप्रैल 2022 तक निरस्त करने की घोषणा की है साथ ही कई ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है।

आपको बता दें कि जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली रेलखण्ड पर डबल लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई है, रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सरईग्राम एवं गजरा बहरा स्टेशनों पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग का काम 14 अप्रैल 2022 से 17 अप्रैल 2022 तक एवं नॉन इंटरलॉकिंग का काम 18 अप्रैल 2022 से 19 अप्रैल 2022 तक कार्य किया जाना है, जिसके चलते पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर से शुरू होने वाली ट्रेनों को परवर्तित मार्ग से चलाने और कुछ को निरस्त करने का का निर्णय लिया गया है।

एक नजर निरस्त गाड़ियों पर 

1 – गाड़ी संख्या 06623 कटनी से बरगवां मेमू ट्रेन 14 अप्रैल 2022 से 19 अप्रैल 2022 तक और वापसी गाड़ी संख्या 06624 बरगवां से कटनी मेमू ट्रेन 14 अप्रैल से 2022 से 19 अप्रैल 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

2 – गाड़ी संख्या 22165 भोपाल से सिंगरौली एक्सप्रेस 13 अप्रैल 2022 एवं 16 अप्रैल 2022 को और वापसी में गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली से भोपाल एक्सप्रेस 14 अप्रैल 2022 एवं 19 अप्रैल 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

3 – गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली से निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 17 अप्रैल 2022 और वापसी में गाड़ी संख्या 22168 निज़ामुद्दीन से सिंगरौली एक्सप्रेस 18 अप्रैल 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

एक नजर परिवर्तित रूट की गाड़ियों पर 

1 – गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद से कोलकाता एक्सप्रेस 13 अप्रैल 2022 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय- गढ़वा रोड स्टेशनों से और वापसी में गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता से अहमदाबाद एक्सप्रेस 16 अप्रैल 2022 को अपने परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होते हुए चलेगी ।

2 – गाड़ी संख्या 19698 मदार जंक्शन से कोलकाता एक्सप्रेस 18 अप्रैल 2022 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय- गढ़वा रोड स्टेशनों से और वापसी में गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता से मदार जंक्शन एक्सप्रेस 14 अप्रैल 2022 को अपने परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होते हुए चलेगी।

3 – गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा से भोपाल एक्सप्रेस 18 अप्रैल 2022 को अपने परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होते हुए चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि और अधिक जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, निरस्त अथवा परिवर्तित ट्रेन की आधिकारिक जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनायें तो आप असुविधा से बच जायेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews