
जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को राँझी थाने मे छापामार कार्रवाई करते हुए एसआई को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। एस.आई का नाम रमेश चौधरी हैं जिसे कि थाने के भीतर लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा हैं।
यह भी पढ़ें….. Government Job 2022 : यहाँ 03 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 2 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलेरी
लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि फरियादी राजमणि मिश्रा ठेकेदार हैं जिसकी शिकायत राजाराम ने राँझी थाने सहित आजक थाने और सी.एम हेल्पलाइन मे की थी। शिकायत की जांच राँझी थाने मे पदस्थ कार्यवाहक उपनिरीक्षक रमेश चौधरी कर रहें थे। एस.आई रमेश चौधरी ने राजमणि मिश्रा से केस मे उसकी मदद करने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरियादी राजमणि मिश्रा ने लोकायुक्त मे की थी। लोकायुक्त पुलिस ने राँझी थाना पहुंच कर एस.आई रमेश चौधरी को थाने के भीतर ही 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।
[dgv_vimeo_video id=”761013852″]
