Jabalpur News: तहसीलदार के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Jabalpur News: तहसीलदार के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

जबलपुर, संदीप कुमार। एनडीपीसी से जुड़े एक मामले में तहसीलदार स्वाति सूर्या को जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट जारी करते हुए विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुजीत कुमार सिंह की कोर्ट ने जबलपुर एसपी को भी आदेश किया है कि 28 मार्च को वारंट की तामीली कर संबंधित अभियोक्ता की हाजिरी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें – जबलपुर एटीएम कैश वैन लूट मामला : एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

दरअसल में पूरा मामला एनडीपीएस मामले में गवाही न देने के लिए, और अदालत में हाजिर ना होने का है। जिला अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि यह मामला हाईकोर्ट के आदेश अनुसार सूचीबद्ध पुराना प्रकरण है। इसलिए इसका निराकरण निर्धारित समय में करना अब आवश्यक हो गया है। प्रकरण को 5 वर्ष से अधिक अवधि हो गए हैं। एनडीपीएस मामले से जुड़े सभी लोगों के गवाही भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें – MP News : आदेश की अवहेलना पर हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को मिले निर्देश

सिर्फ तहसीलदार स्वाति सूर्या की गवाही होना शेष है। उनके हाजिर ना होने के चलते यह मामला लंबित है। इससे पहले भी तहसीलदार स्वाति सूर्या को सूचना पत्र जारी किया गया था, लेकिन वह आज कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई इसलिए जिला अदालत ने अब कठोर कदम उठाते हुए इस मामले में ना सिर्फ जबलपुर एसपी को आदेश दिया है बल्कि पुलिस महानिरीक्षक को भी जिला अदालत ने पत्र भेजा है। तहसीलदार स्वाति सूर्या की गवाही न होने की वजह से यह मामला अभी तक अधर में लटका हुआ है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews