Jabalpur News : कुख्यात बदमाश का मकान जमींदोज, अलग अलग अपराध के 40 से अधिक मामले दर्ज

Jabalpur News : कुख्यात बदमाश का मकान जमींदोज, अलग अलग अपराध के 40 से अधिक मामले दर्ज

Jabalpur News : जबलपुर जिला प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस के साथ मिलकर कुख्यात बदमाश अलीम कसेड़ी के मकान को जमींदोज कर दिया है। कुख्यात बदमाश 20 वर्षों से अपराधों में सक्रिय है जिसके खिलाफ सटोरिया, जुआ फड़वाज और अवैध हथियारों की तस्करी के मामले दर्ज है।

बताया जा रहा है कि अलीम कसेड़ी ने काली कमाई से ठक्कर ग्राम में अवैध रूप से दो करोड़ रुपए का मकान बनवा रखा था। हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गुलानी ने बताया कि कुख्यात सटोरिये अलीम जिसके विरूद्ध 40 से अधिक जुए, सट्टे, अवैध हथियार, हत्या के प्रयास, विस्फोटक पदार्थ, मारपीट जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। अलीम कसेड़ी का पूर्व में 2 बार जिला बदर भी किया जा चुका है।

बदमाश इलाके में घूमकर लोगों को डराया धमकाया भी करता था। अलीम कसेड़ी वर्ष 2002 से लगातार सक्रिय रहकर समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है जिस पर 18 जुआ एवं सट्टा से संबंधित प्रकरण, 11 गंभीर रूप से मारपीट एवं अवैध वसूली संबंधी प्रकरण, 7 अवैध हथियार एवं विस्फोटक पदार्थों से संबंधित प्रकरण एवं एक हत्या का प्रयास सहित तीन अन्य अपराध पंजीबद्ध है इसके साथ ही वर्ष 2014 एवं 2019 में अलीम कसेड़ी का जिला बदर भी किया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद भी अलीम कसेड़ी की आपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews