Jabalpur News : वकीलों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिला प्रशासन के सामने रखी यह मांग

Jabalpur News : वकीलों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिला प्रशासन के सामने रखी यह मांग

जबलपुर, संदीप कुमार।  जबलपुर (Jabalpur) के एक अधिवक्ता के ऊपर एनएसए लगाए जाने के विरोध में आज जबलपुर जिला अदालत के सैकड़ों वकीलों ने काम बंद हड़ताल कर दिया। इस दौरान आज किसी भी वकील ने कोर्ट रूम में जाकर जिरह नहीं की , इधर अचानक हुई वकीलों की हड़ताल के चलते आमजन परेशान होते रहे। वकीलों ने काम बंद हड़ताल करने के बाद जबलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव (Lawyers protested at the Collectorate) किया।

तकरीबन सैकड़ों वकीलों ने जबलपुर कलेक्टर डाक्टर इलैयाराजा टी को ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि जिस वकील पर एनएसए की कार्यवाही की गई है उसकी विस्तृत रूप से जांच करें और फिर जिला प्रशासन कदम उठाए। वही वकीलों ने यह भी मांग की है कि जिस वकील सचिन गुप्ता पर एनएसए लगाया गया उसे हटाया जाए।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने IAS अधिकारियों के तबादले किये, देखें लिस्ट

गौरतलब है कि अनुराग साहू आत्महत्या मामले को लेकर वकील सचिन गुप्ता पर एनएसए की कार्यवाही करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फिलहाल आज दिन भर जिला कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन कर रहें वकीलों का कहना है कि जल्दी अगर इस मामले में जिला प्रशासन कोई अहम कदम नहीं उठाती है तो आगे आने वाले समय में वकील सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें – MP Promotion : राज्य शासन ने IAS अधिकारी का किया प्रमोशन, देखें आदेश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews