Jabalpur News : लोकायुक्त पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दस हजार रुपए की रिश्वत लेते लिपिक और चपरासी गिरफ्तार

Jabalpur News : लोकायुक्त पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दस हजार रुपए की रिश्वत लेते लिपिक और चपरासी गिरफ्तार

Jabalpur Corruption News : रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारी रोज रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं बावजूद इसके उनके अन्दर किसी भी कार्रवाई का डर नहीं है, आज एक और भ्रष्ट कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है। ट्रैप की कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने की है।

यह है मामला

बता दें कि जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आज शासकीय आईटीआई में पदस्थ लिपिक और चपरासी को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लिपिक का नाम प्रदीप पटेल है जबकि चपरासी का नाम त्रिलोकीनाथ है। दोनों ही आरोपी शिकायतकर्ता से जीआईएस की राशि निकालने की आवाज में 20000 रिश्वत की मांग कर रहे थे, जिसकी शिकायत शुभम रैदास ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने की थी। आज इंडियन कॉफी हाउस में जैसे ही प्रदीप पटेल और त्रिलोकीनाथ ने रिश्वत की पहली किस्त 10,000 रुपए ली तभी उन्हें लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त डीएसपी ने बताया कि शासकीय आईटीआई में पदस्थ चपरासी किशन लाल की दिसंबर 2022 में मौत हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद परिवार वालों को जीआईएस की राशि जो कि तकरीबन 1,25,000 थी, वह निकलवाना था और उसी के लिए लिपिक और चपरासी ने 20000 रिश्वत की मांग शुभम से कर रहे थे। आज लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए इंडियन कॉफी हाउस में दोनों को गिरफ्तार किया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews