जबलपुर में पुलिस ने 15 सटोरियों को किया गिरफ्तार, 1 लाख 95 हजार रुपए नगद जब्त

arrest

Jabalpur News : जबलपुर पुलिस ने कब्रिस्तान के अंदर सट्टा खेलने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 95 हजार रुपए जप्त किए है। दरअसल मुखबिर ने एसपी को जानकारी दी की गढ़ा थाना के गंगासागर तालाब के पास स्थित कब्रिस्तान में कुछ लोग सट्टा खेल रहें है। मुख्य सट्टेबाज बलराम केवट ने यहां पर सट्टे का बाजार लगाया हुआ है।

यह है मामला

एसपी ने सट्टेबाजों पर कार्रवाई करने के लिए धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी सतीश झारिया के नेतृत्व में प्रेमसागर चौकी प्रभारी की टीम और कैंट थाने के पुलिस बल के साथ दबिश देनें के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने गंगासागर तालाब के पास स्थित कब्रिस्तान में घेराबंदी की और मौके से 15 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 95 हजार रुपए बरामद किए। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही सट्टेबाज बलराम केवट मौके से फरार हों गया जिसे कि पुलिस तलाश कर रहीं है।

खास बात यह है कि इस पूरी इस पूरी कार्रवाई की भनक स्थानीय गढ़ा थाना पुलिस को जरा भी नहीं लग पाई। चौकी प्रभारी सत्य झरिया ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गढ़ा थाना स्थित गंगानगर के पास कब्रिस्तान है जहां पर की बलराम केवट लोगों को बैठाकर वहां पर सट्टे का कारोबार चला रहा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827668863″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews