Jabalpur News :इलाज के लिए निजी अस्पताल ने जबरन रोका मरीज को, कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश

Jabalpur News :इलाज के लिए निजी अस्पताल ने जबरन रोका मरीज को, कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) केयर बाय कलेक्टर के वाट्सऐप नम्बर 75879 -70500 पर सूचना मिली कि गोल बाजार स्थित बॉम्बे अस्पताल (Bombay Hospital) में जबरन एक मरीज को रोककर रखा गया है। जिसके बाद मौके पर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न सिर्फ मरीज को डिस्चार्ज कराया बल्कि अस्प्ताल के खिलाफ कार्रवाई भी गई।

यह भी पढ़ें…सड़ी-गली अवस्था में मिला दिग्गज नेता और पूर्व MLC का शव, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक बॉम्बे अस्पताल में मरीज अभिषेक सोनी के हार्ट की एंजियोग्राफी की गई थी, एंजियोग्राफी के बाद अस्पताल द्वारा स्टेंट लगाने के लिए कहा गया जिस पर मरीज के परिजनो ने डिस्चार्ज कर आगे का उपचार नागपुर में कराने की बात कही गई, परिजनों के बार-बार आग्रह करने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा था।

मरीज के परिजन आर के सोनी के द्वारा केयर बाय कलेक्टर वाट्सऐप नम्बर पर दी गई, सूचना मिलते ही कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुरारिया को फौरन कार्रवाई के निर्देश दिये, कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने डॉ विभोर हजारी एवं विजय पाण्डेय को बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचकर न सिर्फ मरीज को डिस्चार्ज करवाया बल्कि बॉम्बे अस्पताल प्रबन्धन के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें…Indore news : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 8 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews