Jabalpur News : आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

ujjain news

जबलपुर, संदीप कुमार। चरगवां थाना के जमुनिया गाँव में सोमवार की शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो घटना उस समय हो गई जब पिता-पुत्री और भतीजा बारिश से बचने के लिए खंडहरनुमा मकान के नीचे जा खड़े हुए थे तभी अचानक बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

कलेक्टर ने 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत

आकाशीय बिजली गिरने से मृत तीनों व्यक्तियों के परिजनों को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आरबीसी 6 (4) के तहत 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है, नायब तहसीलदार चरगंवा कर्त्तव्य अग्रवाल के अनुसार बिजली गिरने से रामजी यादव उम्र 40 वर्ष, माया बाई पिता रामजी यादव उम्र 19 वर्ष एवं साहिल पिता रम्मू यादव उम्र 15 वर्ष की मृत्यु हो गई है । जबकि दो व्यक्ति रम्मू यादव उम्र 36 वर्ष एवं संध्या यादव पति रम्मू यादव उम्र 33 वर्ष घायल हो गये थे।

ये भी पढ़ें – सिंधिया के स्वागत में सजा शहर, तेजी से भरे जा रहे गड्ढे, एक दर्जन मंत्री करेंगे अगवानी

घटना के तुरन्त बाद पांचों को मेडिकल कॉलेज लाया गया था । जहाँ रामजी यादव, माया बाई और साहिल को मृत घोषित किया गया । जबकि रम्मू यादव और संध्या यादव को उपचार के बाद घर जाने दिया गया।  नायब तहसीलदार के अनुसार बिजली गिरने की घटना के समय पांचों खेत में काम करके अपने घर जा रहे थे, उन्होंने बताया कि कलेक्टर कर्मवीर के निर्देशानुसार मृत व्यक्तियों के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews