चंबल नदी में रेत के अवैध खनन मामले में एनजीटी ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, जानें क्या है कहा

चंबल नदी में रेत के अवैध खनन मामले में एनजीटी ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, जानें क्या है कहा

जबलपुर,संदीप कुमार। चंबल नदी में रेत के अवैध खनन को लेकर एनजीटी (NGT) में लगी याचिका पर आज सुनवाई की गई, पूर्व मंत्री और कांग्रेसी विधायक गोविंद सिंह की तरफ से लगाई गई याचिका पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(NGT) ने सुनवाई करते हुए न केवल राज्य सरकार को फटकार लगाई बल्कि इस मामले में कड़े कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़े…Cryptocurrency Price Today :- ग्लोबल cyptocurrency के बाजार में 1.83% बढ़ोत्तरी , Bitcoin रहा फायदे में

हम आपको बता दें कि याचिका के माध्यम से गोविंद सिंह ने चंबल नदी (chambal river) में रेत के अवैध खनन से हो रहे नुकसान को लेकर सवाल उठाए थे याचिका में इस बात पर भी ध्यान दिलाया गया है कि, रेत के अवैध खनन के चलते न केवल नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है बल्कि, चंबल नदी में क्रोकोडाइल और उसके अंडो को भी नष्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़े…बाईक पर तीन सवारी होने पर नहीं लगने देंगे जुर्माना वाले बयान पर नरोत्तम ने दिया जवाब

याचिका के माध्यम से एनजीटी को बताया गया कि कैसे, चंबल नदी में उत्तर प्रदेश से आकर माफिया रेत का अवैध खनन कर रहे और सरकार इस पर कोई कदम नहीं उठा रही। एनजीटी में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि वह मामले में जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपी गई जिस पर एनजीटी ने कहा कि उन्हें रिपोर्ट नहीं बल्कि एक्शन टेकन रिपोर्ट चाहिए है। अब मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को तय की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
चंबल नदी में रेत के अवैध खनन मामले में एनजीटी ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, जानें क्या है कहा