Jabalpur : युवक ने तिलवाराघाट पुल से नदी में छलांग लगाई, वीडियो वायरल

Jabalpur : युवक ने तिलवाराघाट पुल से नदी में छलांग लगाई, वीडियो वायरल

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के तिलवाराघाट पुल से बीते दिनों एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक का पुल से छलांग लगाते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अच्छी बात ये रही कि युवक को बचा लिया गया।

कांग्रेसी विधायक पर भड़के बीजेपी विधायक, बोले- “24 घंटे गांजे के नशे में रहता है”

बताया जा रहा है कि यह युवक जबलपुर का रहने वाला है और अचानक ही तिलवाराघाट से नए पुल के पास पहुंच गया और वहां से छलांग लगा दी। अच्छी बात यह रही कि युवक को वहां मौजूद नाविकों ने समय रहते बचा लिया। इधर तिलवाराघाट थाना पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी ही नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह एक युवक तिलवाराघाट के नए पुल के पास चहल कदमी करते हुए देखा गया। कुछ ही देर में वो की रेलिंग में चढ़ गया और फिर उसने कूदने का प्रयास किया, इस दौरान घाट के पास मौजूद लोगों ने उसे रोकने का काफी प्रयास किया पर युवक ने किसी की नही सुनी और अचानक ही रेलिंग को पार कर वहां से छलांग लगा दी। युवक के कूदने के बाद वहाँ मौजूद नाविकों ने उसे बचा लिया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद तिलवाराघाट थाना पुलिस को इसकी सूचना ही नहीं दी गई, लोग बता रहे हैं कि युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसे लेकर चले गए। बहरहाल अभी भी ये सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर यह युवक कौन था जिसने कि तिलवारा पुल से छलांग लगाई और आखिर उसकी क्या वजह थी।

[dgv_vimeo_video id=”593797513″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews