Lokayukta Action : नगर पालिका परिषद सीएमओ 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : नगर पालिका परिषद सीएमओ 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Jabalpur News : लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने एक बार फिर एक शासकीय सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, इस बार लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में नगर पालिका परिषद् का सीएमओ आया है जो जबलपुर हाई कोर्ट के गेट पर रिश्वत ले रहा था, पुलिस ने 15,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ठेकेदार का डेढ़ लाख का बिल क्लियर कराने मांगी थी रिश्वत 

जानकारी के मुताबिक मंडला जिले के नैनपुर में रहने वाले ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर ने नगरपालिका नैनपुर के अंतर्गत निर्माण कार्य किए थे, इस पूरे काम के एवज में राजेंद्र सिंह ठाकुर के तकरीबन डेढ़ लाख रुपए के बिल और इतनी ही अमानत राशि रुकी हुई थी।

रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ठेकेदार ने लोकायुक्त कार्यालय में की 

दोनों ही राशि को निकलवाने के एवज में नगर पालिका परिषद सीएमओ राजाराम ने 15,000/- रुपए रिश्वत की मांग ठेकेदार से की थी  जिसकी शिकायत ठेकेदार राजेंद्र सिंह ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर कार्यालय में की थी। सीएमओ राजाराम हाई कोर्ट के काम से नैनपुर से जबलपुर आए हुए थे, इस दौरान ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर भी जबलपुर में थे।

जबलपुर हाई कोर्ट के गेट पर सीएमओ रिश्वत लेते गिरफ्तार  

सीएमओ ने ठेकेदार को रिश्वत की राशि के साथ हाई कोर्ट पर ही बुला लिया था, ठेकेदार ने इसकी जानकारी लोकायुक्त पुलिस को दी, ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर जैसे ही सीएमओ राजाराम के बाये स्था हाई कोर्ट के गेट नंबर 5 पर पहुंचा और उसे रिश्वत किरशी 15,000/- रुपये दी लोकायुक्त पुलिस ने वहीं उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews