मध्यप्रदेश : मुस्लिम से बैर नहीं आतंकी की खैर नहीं – गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

narottam mishra

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मस्जिद जाने वाले प्रश्न पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुस्लिमों से बैर नहीं आतंकी की खैर नहीं। मां भारती के सच्चे सेवक श्रध्देय भागवत जी का मस्जिद में जाना इस बात का देवतक है कि हम किसी धर्म या मजहब के खिलाफ नहीं है। हमारी संस्कृति वसुदेव कुटुंबकम के सिद्धांत को प्रतिपादित करती है हम रहीम और रस्ता रसखान के उपासक हैं।

[dgv_vimeo_video id=”752854092″]

यह भी पढ़ें…. पहली बार बाबा महाकाल की नगरी आएंगे PM मोदी, स्वागत की तैयारियों में जुटा पूरा शहर

गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली में कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद पहुंचे हैं, यहां उन्होंने ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इल्यिासी से मुलाकात की, इससे पहले भागवत से पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग सहित कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक समूह ने मुलाकात की थी, इस मुलाकात में मोहन भागवत के साथ संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार भी थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews