
जबलपुर,संदीप कुमार। नगर निगम जबलपुर (Jabalpur) के अतिक्रमण शाखा में बीते दिनों हुई चोरी का सीसीटीवी वीडियो के बाद अब ऑडियो भी वायरल हो रहा हैं जिसमें कि नगर निगम के दो कर्मचारी अतिक्रमण शाखा में हुई चोरी की घटना को लेकर बातचीत कर रहें हैं।
यह भी पढ़े…पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगी ये खास सुविधा, जानें पूरी प्रोसेस, पेंशन में इस तरह मिलेगा लाभ
वायरल ऑडिओ में नगर निगम के कर्मचारी अतिक्रमण शाखा में हुई चोरी को लेकर बात कर रहें हैं। आपस में बात करते हुए एक कर्मचारी दूसरे से कह रहा हैं कि कुछ दिनों के लिए अपना मोबाइल बंद कर लो क्योंकि चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम कमिश्नर और महापौर ने पुलिस में एफआईआर के निर्देश दिए हैं। आडियो में एक कर्मचारी के द्वारा दूसरे से यह भी कहा जा रहा हैं कि तुम चिंता मत करो तुम्हारी सैलरी मैं समय से दिलवाता रहूंगा। पहला कर्मचारी दूसरे सें पूछता है कि आखिर वीडियो कैसे वायरल हो गया, तब दूसरा कर्मचारी कहता है कि मीडिया वालों के हाथ लग गया था और उन्होंने ही वायरल किया है।
[dgv_vimeo_video id=”767761290″]
यह भी पढ़े…Ujjain: आज हरि को सृष्टि का भार लौटाएंगे हर, साल में एक बार दिखाई देता है ये अद्भुत नजारा
इस बार पहला कर्मचारी कहता है कि अगर कमिश्नर साहब मुझसे पूछेंगे तो मैं बोल दूंगा कि दीपावली त्यौहार के लिए पुरानी लोहे की ग्रिल उठाई थी। नगर निगम जबलपुर के अतिक्रमण शाखा से हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज और फिर अब आडियो वायरल होने के बाद नगर निगम जबलपुर में हड़कंप मच गया है। अधिकारी भी है सोच रहें हैं कि आखिर यह ऑडियो वायरल कैसे हो गया और हम से पहले मीडिया तक कैसे पहुंच गया। बता दें कि अतिक्रमण शाखा में कुछ दिन पहले चोरी करते हुए का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जबलपुर नगर निगम के अतिक्रमण शाखा में चोरी के मामले में बीते दिनों नगर निगम आयुक्त ने संभाग एक और दो के अतिक्रमण प्रभारी को नोटिस जारी किया था।
