Hindi News

मरीजों को राहत की सांस, बोकारो स्टील प्लांट से मध्यप्रदेश पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:

जबलपुर, संदीप कुमार। उड़ीसा के बोकारो स्टील प्लांट से 6 नग टैंकरों में लिक्विड ऑक्सीजन भरकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई थी जो 27 अप्रैल को रात 11:30 बजे कटनी पहुंची। इसके दो टैंकर भोपाल के मंडीदीप के लिए तथा तीन टैंकर सागर जिले के लिए रेल मार्ग से भेजा गये और एक टैंकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर स्टेशन में रात 2:35 पहुंची। जबलपुर में 5 मिनट रुकने के बाद यह आक्सीजन एक्सप्रेस भेड़ाघाट स्टेशन रवाना हो गई तथा भेड़ाघाट स्टेशन में इस टैंकर को उतारकर सड़क मार्ग से जबलपुर के   कोरोना संक्रमित मरीजों को  बचाने के लिए जिला प्रशासन के हवाले कर दिया गया है।

गांव की सीमा सील न करने पर पंचायत सचिव और सरपंच को पद से हटाने के निर्देश

रेल प्रशासन ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए आक्सीजन एक्सप्रेस से मध्यप्रदेश में आक्सीजन टैंकरों को पहुचाने का काम कर रही है। जिन जिलों में ऑक्सीजन की कमी है उन जिलों में ये टैंकर भेजे जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एक टैंकर में 45 टन लिक्विड आक्सीजन भरी है। बोकारो स्टील आक्सीजन आने के बाद उम्मीद है कि मरीजों को राहत मिलेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews