जबलपुर में 10 लाख नगद और डेढ़ लाख का चेक लेकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर में 10 लाख नगद और डेढ़ लाख का चेक लेकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) से करीब 10 लाख रु नगद और डेढ़ लाख रु का चेक लेकर भाग रहे दो युवकों को आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सतना (Satna) रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है, दोनो ही युवक बिहार-पटना के रहने वाले बताए जा रहे है जो कि चोरी कर ट्रेन से पटना (Patna) जा रहे थे।

यह भी पढ़ें…कमलनाथ का शिवराज सरकार पर तीखा तंज, कहा मप्र में नए तरीके का रेमडेसिवीर माफिया सामने आए जिसने लोगों को लूटा

आरक्षक ने दी निरीक्षक को सूचना
आरक्षक सुभाष नोटियाल को जानकारी लगी कि दो युवक जबलपुर से कुछ लाखों रूपए चुराकर पटना जा रहे है और दोनो ही लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गाड़ी में सवार है और उनका बर्थ कोच ए-1 है और उनकी सीट संख्या 39-41 है, इस सूचना के आधार पर सतना में आरपीएफ और जीआरपी पुलिस अलर्ट हो गई, ट्रेन जैसे ही स्टेशन पहुँचती है तभी कोच की बर्थ पर दबिश दी जाती है जहाँ दो युवक बैठे हुए थे और उनके पास बैग भी थे। ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

रूपए लेकर भाग रहे थे पटना
बताया जा रहा है कि दोनो आरोपी युवकों का नाम रत्नेश कुमार और राजीव कुमार है जो कि पटना बिहार के रहने वाले है,दोनो ही युवको ने जहाँ वह काम किया करते थे वहां से 10 लाख रु नगद और डेढ लाख के चेक चोरी किए थे।

यह भी पढ़ें…5G और कोविड के प्रसार के बीच है कोई लिंक? पढ़िए खास रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews