ओबीसी आरक्षण फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कही ये बड़ी बात

ओबीसी आरक्षण फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कही ये बड़ी बात

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण (OBC reservation) के साथ होंगे।  सुप्रीम कोर्ट से इसका फैसला आ गया और यह फैसला आया है मध्य प्रदेश सरकार के पक्ष में, जिसे भारतीय जनता पार्टी अपनी एक बड़ी जीत मान रही है। इधर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले (Supreme Court’s decision on OBC reservation) का वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (MP Vivek Tankha) ने भी स्वागत किया है लेकिन वे इसे न्याय की जीत मान रहे हैं और सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भले ही शिवराज सरकार (Shivraj Government) इसे अपनी एक बड़ी जीत मान रही है पर असल में ऐसा है नहीं, उन्होंने कहा कि 4 दिन पहले सरकार के खिलाफ फैसला आता है और फिर ओबीसी आरक्षण जीरो हो जाता है, इसके बाद मॉडिफिकेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट में सरकार के द्वारा दरखास्त लगाई जाती है, पर जो प्रयास मध्य प्रदेश सरकार को पहले करने थे वह अब किए जा रहे हैं। विवेक तंखा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में ओबीसी की संख्या देखते हुए ओबीसी के ही पक्ष में यह फैसला सुनाया है मध्य प्रदेश में ओबीसी की यह एक बड़ी जीत है।

ये भी पढ़ें – प्रधान आरक्षक ले रहा था 20,000 रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

विवेक तन्खा ने कहा कि भले ही शिवराज सरकार इसे अपनी जीत मान रहा है पर सच तो यह है कि सुप्रीम कोर्ट पहले राउंड में बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थी पर सेकेंड राउंड में क्या हुआ मुझे नहीं पता, उन्होंने सवाल किया कि अगर सरकार ओबीसी की हितैषी थी तो फिर ऐसा काम क्यों करते हो कि उनके हर आदेश को चैलेंज किया जाए?

ये भी पढ़ें – कमलनाथ ने चुनाव में OBC Reservation को लेकर शिवराज सरकार को ठहराया दोषी

उन्होंने कहा कि यह जीत ओबीसी वर्ग की जीत है और न्याय की जीत है इस निर्णय पर सभी को सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देना चाहिए ना कि सरकार का। राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और पूरी ताकत के साथ लड़ेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी में 27 प्रतिशत आरक्षण चुनाव के लिए देगी, कांग्रेस पहले भी ओबीसी के साथ थी और अभी भी साथ में है।

ये भी पढ़ें – निकाय-पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले CM शिवराज और गृह मंत्री नरोत्तम, देखें वीडियो

[dgv_vimeo_video id=”711155531″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews