Hindi News

विद्युत ठेकेदार से DE एवं SE अधिकारी ने इस एवज में मांगी थी घूस, लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Written by:Amit Sengar
Published:
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विद्युत ठेकेदार से DE एवं SE अधिकारी ने इस एवज में मांगी थी घूस, लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Jabalpur Lokayukta Police Action : भ्रष्टाचार पर सरकार की सख्ती के बाद जाँच एजेंसिया भी सतर्क हैं और भ्रष्टाचारी के खिलाफ़ पैनी नजर बनाये हुए है, वहीं लोकायुक्त पुलिस लगातार भ्रष्ट सरकारी मुलजिमों को रंगे हाथ पकड़ रही है बावजूद इसके वे रिश्वत लेने की आदत से बाज नहीं आ रहे, आज लोकायुक्त जबलपुर पुलिस टीम ने एमपीईबी के DE एवं SE अधिकारी को 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बलराम दास पटेल ने बताया कि एमपीईबी कटनी में बी क्लास का ठेकेदार है ग्राम लोहरवाड़ा जिला कटनी के उपभोक्ता राजेश पटेल के राइस मिल के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एस्टीमेट एवं डिमांड नोट तैयार करने के संबंध में आरोपी डी ई राजीव चतुर्वेदी से मिला जिसने इस कार्य के लिए 80000 की रिश्वत की मांगी गई थी। जिसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त एसपी को लिखित में की थी।

रिश्वत (Bribe) लेते DE एवं SE अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो वह सही निकली। एस ई खतौली चंचल गुप्ता से भी मिला तो उसके द्वारा इस कार्य के लिए 40000 की मांग की जिसमें 25000 की राशि आवेदक द्वारा आरोपी चंचल गुप्ता को देने पर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews