उमरिया : पुलिस आरक्षक की लापरवाही पड़ी भारी, गहरे पानी में लापता

उमरिया : पुलिस आरक्षक की लापरवाही पड़ी भारी, गहरे पानी में लापता

कटनी, डेस्क रिपोर्ट। जरा सी लापरवाही पुलिस आरक्षक पर भारी पड़ गई, दरअसल उमरिया के महानदी पर बने करहिया डैम में नहाने गया 25 साल का आरक्षक प्रीतम बैगा तेज बहाव में बह गया। जिस वक़्त पुलिस आरक्षक पानी में उतरा, पानी काफी ज्यादा था, इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे गहरे पानी में जा गिरा, हालांकि आरक्षक प्रीतम को तैरना आता था, लेकिन पानी के तेज बहाव में वह खुद को संभाल नहीं पाया।

यह भी पढ़ें… MP : राज्य शासन की बड़ी तैयारी, मिली सहमति, सौंपा गया प्रस्ताव, आम जनता को मिलेगा लाभ

जानकारी लगते ही चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक की तलाश में जुट गई। नदी उफान में होने के कारण आरक्षक को खोजने में दिक्कत हो रही है। मौके पर SDERF की टीम और अधिकारी पहुंच गए है। शनिवार दोपहर को हुए इस हादसे का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews