Khandwa News : सीएम शिवराज सिंह ने जमकर कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, जानें क्या है कहा

Khandwa News : सीएम शिवराज सिंह ने जमकर कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, जानें क्या है कहा

खंडवा,सुशील विधाणी। नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खंडवा (Khandwa) महापौर पद के प्रत्याशी अमृता अमर यादव के पक्ष में शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो और सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि धन की कमी को लेकर कमलनाथ रोते रहे, गरीबों की संभल योजना बंद कर दी लेकिन मैं आश्वस्त करता हूं, कि कल्याण के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। लेकिन अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो क्या कोई प्रगति होगी? आप से कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़े…नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले युवक की दिनदहाड़े हत्या, उदयपुर में मचा बवाल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जमकर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमल नाथ ने संभल योजना बंद कर दी मेरी बहनों ने तेरा क्या बिगाड़ा था, उनके डिलीवरी के लड्डू तूने छीन लिए गरीब लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घर बनाने के लिए पैसा भेजते थे, उन गरीबों को घर बनाने का पैसा का जो आधा पैसा राज्य सरकार देती थी, उसको भी नहीं भरा कई लोगों को घर नहीं मिल पाया, वही शिवराज सिंह चौहान ने कहां की जब अमेरिका फ्रांस रूस जर्मनी सभी देश में अपनी अपनी भाषा से पढ़ाई होती है, तो फिर डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई में अंग्रेजी क्यों अब मध्यप्रदेश में हिंदी भाषा मैं इंजीनियरिंग और डॉक्टर की पढ़ाई होंगी मेरे बेटा बेटियों को भांजी यों को कोई तकलीफ नहीं आनी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”724899992″]

यह भी पढ़े…भूल कर भी Google पर सर्च ना करें ये 3 चीज, खानी पड़ सकती है जेल की हवा!

आगे उन्होंने कहा कि बहन अमृता बहुत पढ़ी-लिखी हैं, प्रशासनिक अनुभव भी है, ये बहुत बेहतर काम करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा अब खंडवा को उद्योग और स्टार्टअप की सिटी बनायेंगे। खंडवा की नई पहचान स्थापित की जायेगी। महान पार्श्व गायक किशोर कुमार जी के जन्मदिन पर खंडवा का गौरव दिवस मनाया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”724900333″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews