Khandwa News: युवती को किया इमोशनल ब्लैकमेल, ठगे 3 लाख रुपये, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

shahdol news

Khandwa News:अगर आप भी मैट्रीमोनियल साइट्स पर हैं तो सावधान हो जाएं। साइबर क्राइमर करने वाले लोगों के लिए यह साइट्स एक नया हथियार बनता जा रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मैट्रीमोनियल साइट्स का इस्तेमाल कर एक ठग करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी ने साइट के जरिए एक महिला से लाखों रुपए की ठगी की थी।

मैट्रीमोनियल साइट से ठगे 3 लाख रुपए

खंडवा जिले के मोघट थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस से बताया कि परिवार मैट्रीमोनियल साइट पर शादी के लिए लड़के खोज रहे थे। जहां रोहित उर्फ सनी नाम की आईडी दिखी। उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने महिला को पारिवारिक समस्या बताकर इमोशनली ब्लैकमेल कर के 3 लाख रुपए की ठगी कर लिया। वहीं जब वह खुद को ठगा हुआ पाई तो उसने पैसे मिलने के बाद आरोपी ने महिला से बात करना बंद कर दिया था।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने मामला दर्ज कर ठग की तलाश में जुट गई थी। साइबर सेल की मदद से आईडी नंबर ट्रैस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि रोहित उर्फ सनी का असली नाम आनंद पुत्र गौरीशंकर ठाकुर है। उसने मैट्रीमोनियल साइट पर रोहित उर्फ सनी नाम से आईडी बन रखी थी। वहीं पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश बलिया जिले का रहने वाला है। साथ ही यह भी सामने आया कि वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews